मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल में 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को 23 रन से हराया था। ऐसे में दिल्ली के पास अपने घर में हिसाब बराबर करने का मौका होगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों टीमों के लिए यह मैच प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अहम है। दिल्ली पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है। जबकि चेन्नई नौ मैचों में चार जीत के साथ छठे स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल में 32 मैच खेले गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है। उसने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैच जीते हैं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन, आशुतोष शर्मा।
चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, कार्तिक शर्मा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



