आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला आज

0
98
आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल के 19वें सीजन में आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की चुनौती है। सीजन का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 मैच जीतकर शुरुआत की थी, लेकिन टीम को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने हरा दिया। मुंबई इंडियंस को भी पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स से ही हार मिली। टीम एक ही मैच जीत सकी है, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने भी हरा दिया था।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई और बेंगलुरु के बीच अब तक 36 टी-20 मैच खेले गए। 21 में मुंबई इंडियंस और 15 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत मिली। इनमें 2 मैच चैंपियंस लीग टी-20 में भी रहे थे। आईपीएल में दोनों ने 34 मैच खेले। यहां भी मुंबई हावी है, टीम ने 19 मुकाबले जीते।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (विकेटकीप), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम/अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here