आईपीएल 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराया

0
102
आईपीएल 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हरा दिया। क्वालीफायर-2 में 29 मई को राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस से होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम 31 मई को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ फाइनल खेलेगी। बुधवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बनाए। राजस्थान को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.6 ओवर में 125 रन जोड़ दिए। सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। वहीं जायसवाल ने 29 रन बनाए। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में 50 रन ठोके, जबकि कप्तान रियान पराग ने 12 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। अंत में रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से प्रफुल हिंगे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट लिए। ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार और नीतीश रेड्डी को 1-1 विकेट मिला। हालांकि कप्तान पैट कमिंस काफी महंगे साबित हुए और 4 ओवर में 64 रन खर्च कर बैठे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 19.2 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई। 244 रन के टारगेट का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को शून्य पर आउट किया, फिर ईशान किशन (33) और ट्रैविस हेड (17) को भी पवेलियन भेजकर मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद नीतीश रेड्डी ने 38 और सलिल अरोड़ा ने 35 रन बनाकर स्ट्रगल जरूर किया, लेकिन टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई। राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी में आर्चर सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 58 रन देकर 3 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा और सुशांत मिश्रा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि यश पुंजा को 1 सफलता मिली।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here