मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल में आज भी दो मैच खेले जाएंगे। दिन के दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ और कोलकाता का इस सीजन दूसरी बार सामना होगा। 3 अप्रैल को कोलकाता में खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया था। दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। लखनऊ ने 7 में से 2 मैच जीते और 9वें नंबर पर है। वहीं, कोलकाता को 7 में से अब तक सिर्फ एक जीत नसीब हुई है। दोनों टीमों के बीच अब तक लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए कुल 7 मैचों में से लखनऊ ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता को केवल 2 मैचों में सफलता मिली है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
लखनऊ सुपर जायंट्स : मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मयंक यादव और हिम्मत सिंह।
कोलकाता नाइट राइडर्स : टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



