मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्लेन फिलिप्स (76* और तीन कैच) ने युवराज सामरा (110) के ऐतिहासिक शतक पर पानी फेरते हुए न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंचाया। न्यूजीलैंड ने मंगलवार को ग्रुप डी के मैच में कनाडा को 29 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मात दी। चेन्नई में खेले गए टूर्नामेंट के 31वें मैच में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए। युवराज सामरा ने केवल 65 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्के की मदद से 110 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 15.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टिम सीफर्ट (6) को साद बिन जफर ने जसकरण सिंह के हाथों कैच आउट करा दिया। अगले ही ओवर में डिलोन हेलाइगर ने फिन एलन (21) को शिवम शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया। न्यूजीलैंड ने 30 रन के स्कोर पर दोनों ओपनर्स को गंवा दिया था। यहां से ग्लेन फिलिप्स (76*) और रचिन रवींद्र (59*) ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला और मैच विजयी साझेदारी की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 146 रन जोड़े। रवींद्र ने 39 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 59 रन बनाए। वहीं, फिलिप्स ने केवल 36 गेंदों में चार चौके और छह छक्के की मदद से नाबाद 76 रन बनाए। कनाडा की तरफ से डिलोन हेलाइगर और साद बिन जफर को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा के लिए युवराज सामरा ने ऐतिहासिक जड़ा। सामरा ने केवल 65 गेंदों में 11 चौके और छह छक्के की मदद से 110 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने 36 रन का योगदान दिया। कनाडा ने चार विकेट खोकर 173 रन का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी, जैकब डफी, काइल जैमिसन और जेम्स नीशम को एक-एक सफलता मिली।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



