आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया

0
84
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया
Image Source : @T20WorldCup

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टी-20 विश्व कप के ग्रुप सी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बुधवार को इंग्लैंड को 30 रन से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में विंडीज की जीत में शेरफन रदरफोर्ड की विस्फोटक पारी और गुडाकेश मोती की शानदार गेंदबाजी का योगदान रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और टीम एक समय 79 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद रदरफोर्ड ने मोर्चा संभालते हुए 42 गेंदों में अविजित 76 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के और दो चौके शामिल थे। उन्होंने जेसन होल्डर (33 रन) के साथ मिलकर अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरे। आखिरी दस ओवरों में टीम ने 117 रन जोड़कर 196/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने तेज शुरुआत की। फिल सॉल्ट (30) ने आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। कप्तान हैरी ब्रूक (17), जोस बटलर (21) और जैकब बेथेल (33) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके।मोती ने स्पिन का प्रदर्शन करते हुए 32 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने टाम बैंटन (2) और जैकब बेथेल (33) को आउट कर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। रोस्टन चेस और अकील होसेन ने भी सधी हुई गेंदबाजी की। इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। सैम करन 43 रन बनाकर अविजित रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ग्रुप सी में शीर्ष पर पहुंच गई है और उसका सुपर-8 में पहुंचने का दावा मजबूत हो गया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here