आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 : भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रन से हराया

0
104
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 : भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रन से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के बाद श्री चरणी की फिरकी के जाल में नीदरलैंड्स फंस गया। भारतीय महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में डच टीम को 95 रनों की बड़ी हार थमा दी। मंधाना और शेफाली ने बल्लेबाजी में अर्धशतक लगाया था और टीम इंडिया को 209 रनों के स्कोर पर पहुंचाया था। नीदरलैंड्स की टीम 114 रनों पर सिमट गई और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने 95 रनों से जीत हासिल की। श्री चरणी के फिरकी का जवाब डच बल्लेबाजों के पास नहीं था और भारत ने जीत हासिल की। टीम इंडिया की ये महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार अंदाज में आगाज किया। दोनों ने शुरुआत से ही नीदरलैंड्स के गेंदबाजों पर दबदबा बनाया और आक्रामक बैटिंग की। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। स्मृति और शेफाली दोनों ने ही अर्धशतक लगाया और टीम इंडिया को 200 से अधिक का स्कोर बनाने में मदद की। स्मृति ने 47 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। शेफाली ने 38 बॉल पर 55 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके निकले। हालांकि, इन दोनों के आउट होने के बाद अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सके लेकिन शानदार शुरुआत की वजह से भारत ने 209 रनों का स्कोर बना लिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डच टीम ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने अपना पहला विकेट 34 रनों के स्कोर पर गंवाया। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों को जैसे ही पहली सफलता मिली, उसके बाद गेंदबाजों ने लगातार विकेट हासिल किए। नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। पूरी टीम 114 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर श्री चरणी ने कमाल की गेंदबाजी की। उनके सामने नीदरलैंड्स के बल्लेबाज नहीं टिक सके। चरणी ने 4 ओवर में 19 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। उनकी फिरकी की जादू के आगे डच बल्लेबाज संघर्ष करते हुए दिखे और उन्होंने टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। चरणी के अलावा शेफाली वर्मा ने भी बल्ले के बाद गेंद के साथ कमाल कर दिखाया। उन्होंने 3.2 ओवर में 20 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। नीदरलैंड्स की टीम 17.3 ओवरों में 114 रनों पर सिमट गई। भारत ने मुकाबले को 95 रनों से अपने नाम कर लिया। भारत की ये महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका को 82 रनों से हराया था, जो अब तक की सबसे बड़ी जीत थी।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCIWomen

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here