आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 : श्रेयांका पाटिल चोट के कारण भारतीय टीम से हुई बाहर, प्रेमा रावत टीम में शामिल

0
119
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 : श्रेयांका पाटिल चोट के कारण भारतीय टीम से हुई बाहर, प्रेमा रावत टीम में शामिल

भारतीय टीम को आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के बीच एक जोरदार झटका लगा है। युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल टखने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं। टीम प्रबंधन ने पाटिल के रिप्‍लेसमेंट के रूप में अनकैप्‍ड लेग स्पिनर प्रेमा रावत को शामिल किया। श्रेयंका पाटिल को बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप ए के मुकाबले में फील्डिंग करते समय दाएं पैर के टखने में चोट लगी थी। 23 साल की श्रेयंका अपने स्‍पेल के पहले ओवर में चोटिल हुईं और उन्‍हें स्‍ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की टेक्निकल समिति ने भारतीय टीम में लेग स्पिनर प्रेमा रावत को उनके स्थान पर शामिल करने की मंजूरी दे दी है। रावत, जो पहले से ही भारतीय ए टीम के साथ इंग्लैंड में थे, अब विश्व कप के शेष मैचों के लिए सीनियर टीम में शामिल होंगे। आईसीसी की मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है, “आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने भारतीय टीम में श्रेयांका पाटिल के स्थान पर प्रेमा रावत को शामिल करने की मंजूरी दे दी है।” बयान में आगे कहा गया, “बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते समय पाटिल के दाहिने टखने में चोट लगने के बाद रावत को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। किसी भी खिलाड़ी के प्रतिस्थापन के लिए इवेंट टेक्निकल कमेटी की मंजूरी आवश्यक है, जिसके बाद ही प्रतिस्थापन खिलाड़ी को आधिकारिक तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है।”

मौजूदा विश्व कप के लिए भारत की अपडेटेड टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, राधा यादव, प्रेमा रावत।

News Source : X @BCCIWomen

Image Source : X @BCCIWomen

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here