आगरा में जन्मे आलोक शर्मा बने ब्रिटिश कैबिनेट में मंत्री

0
209

आगरा में जन्मे और यहां से गहरा जुड़ाव रखने वाले आलोक शर्मा को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपनी कैबिनेट में शामिल कर लिया है। मीडिया की माने तो, ट्रस के इस ऐलान के बाद आलोक शर्मा के परिवारजनों को दोहरी खुशी मिली। 55 वर्षीय आलोक शर्मा को ट्रस कैबिनेट में जगह मिलने से न केवल उनके परिजनों में खुशी का मौहाल छा गया बल्कि आगरा में भी दिनभर चर्चा रही।

मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन की नवनियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने देश के सबसे विविध मंत्रिमंडल में आलोक शर्मा को मंत्री बनाया है। मीडिया की माने तो, आलोक शर्मा संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के अध्यक्ष के तौर पर जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। ज्ञात हो कि, आलोक शर्मा का जन्म 7 सितंबर 1967 को हुआ था।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here