आज भारत लेने की बजाय हथियार दुनिया को बेच रहा है-जेपी नड्डा

0
198

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में इंडोर ऑडिटोरियम बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि, पहले आर्म्स के धंधे में भारत सब कुछ खरीदता था और खरीदने में घोटाला होता था। बोफोर्स घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला, सबमरीन घोटाला, घोटाले पर घोटाला। आज भारत लेने की बजाय हथियार दुनिया को बेच रहा है। उन्होंने कहा कि, वही प्रदेश, वही देश नेता बदल गए, मोदी जी आ गए, तो गरीब गांव की चिंता शुरू हो गई, इस बात को हमें समझना है। उन्होंने बताया कि, 5-5 साल नहीं 10-10, 20-20 साल गुजर गए। कहना और करना ​अगर किसी ने सिखाया तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिखाया। सड़कें बननी होती थीं, चुनाव की पूर्व संध्या पर चूना लगा देते थे और चुनाव समाप्त होता था, बरसात आती थी, चूना धुल जाता था और आपको चूना लग जाता था।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, आपको देखना होगा कि नेता सही आने से क्या होता है और नेता गलत आने से क्या होता है। कुर्सी पर सही आदमी बैठ जाए तो क्या होता है और कुर्सी पर गलत आदमी बैठ जाए तो क्या होता है। आज यहां हरी भरी पहाड़ी है, आज बिलासपुर की तस्वीर आप देख सकते हैं, यह परिवर्तन आया है। उन्होंने आगे कहा कि, पहले जहां लोग पोखर का पानी पीते थे, आज वहां प्रतिदिन पीने के लिए पानी दिया जा रहा है, आज वहां की तस्वीर बदल गईं, स्थितियां बदल गईं।

News & Image Source : (Twitter) @BJP4India

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here