आज राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

0
93

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस अवसर पर दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 56 पद्मश्री सहित कुल 65 पद्म अलंकरण दिये जाने हैं, जिनमें सुप्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी, पार्श्व गायिका अलका याज्ञनिक और क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा शामिल हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने वर्ष 2026 के लिए पांच पद्म विभूषण सहित कुल 131 पद्म अलंकरणों की घोषणा की थी। पद्म अलंकरण देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं और ये कला, साहित्य और शिक्षा, समाज सेवा, विज्ञान और अभियांत्रिकी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा तथा खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किए जाते हैं।

News Source : Social Media

Image Source : X @rashtrapatibhvn

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here