आज राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस है

0
223

आज राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस है। यह दिन 1998 में पोकरण में परमाणु परीक्षण की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हर वर्ष नवाचार और देश में उत्‍कृष्‍ट प्रौद्योगिकी की उपलब्धियों के लिए भी मनाया जाता है।
राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाना देश के वैज्ञानिकों की खोज, प्रौद्योगिकी रचनात्‍मकता और नवाचार के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों को दर्शाता है। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है। एक ट्वीट संदेश में श्री नायडू ने प्रतिभाशाली वैज्ञानिक समुदाय के प्रयासों और राष्ट्र निर्माण में उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। उपराष्ट्रपति ने वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों से लोगों के जीवन को अधिक आरामदायक और खुशहाल बनाने के लिए नए तरीके खोजने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वर्ष 1998 में सफल पोकरण परीक्षण के लिए राष्‍ट्र के वैज्ञानिकों और उनके प्रयासों के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया है। एक ट्वीट में श्री मोदी ने इस साहसिक राजनीतिक निर्णय के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्‍व का स्‍मरण किया।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here