मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज बुधवार 28 जनवरी से संसद का बजट सत्र (Budget Session 2026) बुधवार को शुरू होने जा रहा है। सदन की कार्यवाही की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों को दिए जाने वाले संयुक्त संबोधन से होगी। यह सत्र दो चरणों में होगा। इनमें पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा, जिससे कई हफ्तों तक विधायी और राजनीतिक गतिविधियों का माहौल बनेगा। पहले चरण में 1 फरवरी को सुबह 11 बजे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। बजट से एक दिन पहले 31 जनवरी को इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। परंपरागत रूप से भारत के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (CEA) द्वारा हर साल 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों के सामने पेश किया जाने वाला इकोनॉमिक सर्वे, वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स (इकोनॉमिक डिवीजन) द्वारा तैयार किया जाता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकोनॉमिक सर्वे भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति पर एक सालाना रिपोर्ट होती है। इकोनॉमिक सर्वे में पिछले फाइनेंशियल ईयर, आने वाले साल, ग्रोथ इंडिकेटर्स, महंगाई के अनुमान और देश में नौकरियों, व्यापार और फाइनेंशियल हेल्थ के बारे में डिटेल में एनालिसिस और रिव्यू दिया जाता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



