आजमगढ़ – रामपुर में जीत 2024 के चुनाव के लिए दूरगामी संदेश दे रही है – सीएम योगी

0
217

उप्र: आजमगढ़ और रामपुर की लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है की आजमगढ़ और रामपुर में भाजपा की हुई जीत 2024 के चुनाव के लिए दूरगामी संदेश दे रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि “डबल इंजन की भाजपा सरकार की आजमगढ़ व रामपुर में डबल जीत प्रदेश की राजनीति में 2024 के चुनाव के लिए दूरगामी संदेश दे रही है। श्री घनश्याम सिंह लोधी जी एवं श्री दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जी को बधाई! प्रदेश की जनता-जनार्दन का इस संदेश के लिए आभार एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन!”

उत्‍तर प्रदेश में उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दोनों रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट जीत ली है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी घनश्‍याम सिंह लोधी ने रामपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्‍मीदवार मोहम्‍मद आसिम रजा को 42 हजार से ज्‍यादा वोटों से हरा दिया है। आजमगढ लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्‍याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आठ हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की है। इसी सीट पर बहुजन समाजपार्टी के गुड्डू जमाली ने तीसरा स्‍थान हासिल किया है। उन्‍हें तकरीबन ढाई लाख वोट मिले हैं। ये दोनों सीट समाजवादी पार्टी की गढ मानी जाती हैं। आजमगढ़ सीट पर समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक नेता मुलायम सिंह यादव ने 2014 में और पार्टी के मौजूदा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने 2019 में जीत दर्ज की थी।

रामपुर लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में जीती थी लेकिन 2019 के आमचुनावों में समाजवार्दी पार्टी के आजम खान ने इस सीट पर कब्‍जा कर लिया। रामपुर सीट समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता आजम खान और आजमगढ़ सीट इसी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के इस्‍तीफा देन के बाद खाली हुई थीं। दोनों नेताओं ने इस वर्ष की शुरूआत में उत्‍तर प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद लोकसभा सीट से इस्‍तीफा दे दिया था।

Courtesy: newsonair

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here