मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आयुष्मान भारत के कारण भारत स्वास्थ्य सेवा में क्रांति का गवाह बन रहा है। इस योजना के सात साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि इसने वित्तीय सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने दिखाया है कि कैसे क्षमता, करुणा और तकनीक मानव सशक्तिकरण को आगे बढ़ा सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत एक ऐसी पहल है जिसने भविष्य की ज़रूरतों का अनुमान लगाया और लोगों के लिए उच्च गुणवत्ता के साथ-साथ किफायती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया।
स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के एक अंग्रेजी दैनिक में लिखे गए लेख “आयुष्मान भारत – एक वायदे से सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लिए एक जन आंदोलन तक।” को साझा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह लेख इस बात पर प्रकाश डालता है कि यह परिवर्तन प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सरकार के संकल्प का प्रमाण है और देश कितना आगे पहुँच गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: newsonair.gov.in



