आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत 90 करोड़ आभा कार्ड बनाने का आंकड़ा हुआ पार

0
81
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत 90 करोड़ आभा कार्ड बनाने का आंकड़ा हुआ पार

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य प्राधिकरण के आयुष्‍मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत देशभर में 90 करोड़ आयुष्‍मान भारत स्‍वास्‍थ्‍य खाता-आभा कार्ड बनाये जा चुके हैं। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने कहा है कि यह उपलब्धि परस्‍पर जुड़े और नागरिक केंद्र‍ित डिजिटल स्‍वास्‍थ्‍य परिवेश की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम है। मंत्रालय ने कहा है कि आभा कार्ड की संख्‍या वर्ष 2021 में 14 करोड़ से अधिक थी जो बढ़कर इस वर्ष 90 करोड़ हो गई है। यह उपलब्धि राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों की सक्रिय भागीदारी से संभव हुई है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश में सर्वाधिक 15 करोड़ से अधिक आभा कार्ड बनाये गये हैं। इसके बाद राजस्‍थान तथा महाराष्‍ट्र में सात–सात करोड़ कार्ड बने हैं। मंत्रालय ने कहा है कि इस उपलब्धि में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही है और उनकी हिस्‍सेदारी 49.75 प्रतिशत है। आभा कार्ड स्‍वास्‍थ्‍य रिकार्ड को डिजिटल बनाता है और यह विभिन्‍न स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल केंद्रों पर उपलब्‍ध होता है। इससे व्‍यक्ति को संबंधित चिकित्‍सा दस्‍तावेज अपने साथ ले जाने की जरूरत नहीं होती है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here