मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, “आरबीआई कहता है” पहल के अंतर्गत भारतीय रिजर्व बैंक मीडिया के विभिन्न माध्यमों से लोगों के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। रिजर्व बैंक ने जन-जागरूकता संदेशों और महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाने के लिए अप्रैल 2025 में सत्यापित व्हाट्सएप चैनल भी शुरू किया था। इस पहल के माध्यम से रिजर्व बैंक का उद्देश्य महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारी लोगों को आसान, सीधे और प्रभावी ढंग से सुलभ कराना है। लोगों को अब रिजर्व बैंक के व्हाट्सएप नम्बर पर आधिकारिक रूप से जानकारी मिल सकती है। ये नम्बर हैं – 9 9 9 9 0 4 1 9 3 5 और 9 9 3 0 9 9 1 9 3 5, उपयोगकर्ताओं को सलाह दी गई है कि रिजर्व बैंक के केवल आधिकारिक खातों को ही फोलो करें, जिस पर नीले रंग का सही का निशान आता हो।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: newsonair.gov.in



