इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने पाम तेल के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने की घोषणा की

0
224

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने सोमवार से पाम तेल के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने की घोषणा की है।
दुनिया के सबसे बड़े पाम तेल निर्यातक इंडोनेशिया ने घरेलू खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए पिछले महीने 28 तारीख से कच्चे पाम तेल और संबंधित उत्पादों के निर्यात पर रोक लगा दी थी। घरेलू खाद्य तेल की स्थिति में सुधार के बाद अब प्रतिबंध हटाने का फैसला किया गया है।
निर्यात बहाल करने के फैसले की उद्योग जगत ने सराहना की है।
निर्यात प्रतिबंध से घरेलू खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट आ गई थी। जिसके विरोध में मंगलवार को राजधानी जकार्ता में पाम तेल किसानों ने प्रदर्शन किया था ।
वैश्विक स्तर पर वनस्पति तेल बाजार के एक तिहाई से अधिक हिस्सा पाम तेल का है जिसकी लगभग 60 प्रतिशत आपूर्ति इंडोनेशिया से होती है।

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here