मप्र: इन्दौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए OLX के माध्यम से महंगे मोबाईल फोन की धोखाधड़ी कर मोबाईल लेकर भागने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है उससे कुल -09 एप्पल कम्पनी के आईफोन कीमत करीब 8 लाख रुपये के जब्त किए है। क्राइम ब्रांच ने 05 एप्पल कम्पनी के आईफोन “मुम्बई” महाराष्ट्र से और 01 फोन “सूरत” गुजारत से बरामद किये है।
दरअसल इंदौर क्राईम ब्रांच को फरियादी नव्य सरदाना ने शिकायत की थी कि OLX पर आई फोन मोबाइल बेचने के लिए डाले थे उसी दौरान आरोपी शानू फरियादी को मिलने के लिए बुला लेता था और उसी दौरान कुछ बहाना बनाकर मोबाइल लेकर फरार हो जाता था वहीं फरयादी की शिकायत पर आरोपी शानू को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने एक दर्जन मोबाइल लेकर भागना कुबूल किया है। क्राइम ब्रांच ने शानू उर्फ शहबाज अली को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने 05 एप्पल कम्पनी के आईफोन मुम्बई में तथा 01 मोबाईल फोन सूरत गुजरात में बेचना स्वीकार किया था जिस पर थाना क्राईम ब्रांच के द्वारा दो टीम मुम्बई व सूरत भेजकर 06 एप्पल कम्पनी के आईफोन जप्त किये गये है। इस तरह अभी तक आरोपी के कब्जे से कुल -09 एप्पल कम्पनी के आईफोन कीमत करीब 8 लाख रुपये के जब्त किये गये है। वहीं इन्दौर क्राइम ब्रांच को लगातार शिकायत मिल रही थी जिस पर कार्यवाही करते हुए 9 एप्पल मोबाइल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



