मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के विदेश विभाग ने बताया कि वाशिंगटन में हुई वार्ता के एक और दौर के बाद इजरायल और लेबनान 45 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने कहा कि दो दिनों की सफल वार्ता के बाद यह समझौता हुआ है। विदेश विभाग ने बताया कि 2 और 3 जून को आगे की वार्ता होगी। दोनों देशों के सैन्य प्रतिनिधिमंडलों के बीच 29 मई को पेंटागन में एक सुरक्षा वार्ता भी शुरू की जाएगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट में पिगोट ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इन वार्ताओं से दोनों देशों के बीच स्थायी शांति, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता तथा साझा सीमा पर वास्तविक सुरक्षा स्थापित करने में मदद मिलेगी। इस बीच, इजरायली वायु सेना ने लेबनान में ईरान समर्थित सशस्त्र समूह हिज़्बुल्लाह से जुड़े बुनियादी ढांचे पर अपना हमला जारी रखा। इजरायली वायु सेना ने कहा कि पिछले सप्ताह में उन्होंने दक्षिणी लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों में हिजबुल्लाह के 440 से अधिक ठिकानों पर हमले किए जिससे इस क्षेत्र में हिजबुल्लाह से जुड़े 220 से अधिक आतंकवादी भी मारे गए। इजरायली रक्षा बलों ने कहा कि अभियान की शुरुआत में ही हमारे सैनिकों ने चार सौ से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है और हिजबुल्लाह द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले एक हजार से अधिक हथियार बरामद किए हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



