मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इइजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वरिष्ठ नियुक्तियों की परामर्श समिति से स्वीकृति मिलने के बाद अपने सैन्य सचिव मेजर जनरल रोमन गोफमान को इंस्टीट्यूट फॉर इंटेलिजेंस एंड स्पेशल ऑपरेशंस का अगला निदेशक नियुक्त किया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में गोफमान की साख की सराहना की। नेतन्याहू ने गोफमान को एक असाधारण अधिकारी बताते हुए कहा कि उन्होंने चल रहे संघर्ष के दौरान विशेष रूप से प्रभावशाली सूझ-बूझ और लीक से हटकर सोचने की क्षमता का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक वक्तव्य के अनुसार गोफमान 2 जुलाई, 2026 को पांच वर्ष के लिए कार्यभार ग्रहण करेंगे। क्षेत्र में जारी तनाव और उभरती सुरक्षा चुनौतियों के बीच इस्राएल की खुफिया और सुरक्षा तंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण समय में यह नियुक्ति हुई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



