इम्तियाज अली की ‘चमकीला’ से परिणीति चोपड़ा की पहली झलक आई सामने, नया गाना भी जारी

0
192

इम्तियाज अली मौजूदा वक्त में अपनी आगामी फिल्म ‘चमकीला’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक होगी। मीडिया की माने तो, इसमें दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। अब ‘चमकीला’ का परिणीति की पहली झलक सामने आ चुकी है, जिसमें वह दिलजीत के साथ नजर आ रही हैं।इसके साथ निर्माताओं ने ‘इश्क मिटाये’ (पहला गाना) के बाद फिल्म का दूसरा गाना ‘नरम कालजा’ जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, ‘नरम कालजा’ को अलका याग्निक, ऋचा शर्मा, पूजा तिवारी और याशिका सिक्का ने मिलकर गाया है तो वहीं गाने के बोले इरशाद कामिल ने लिखे हैं। ‘चमकीला’ का प्रीमियर 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर होगा। चमकीला को पंजाब के अब तक के सबसे अच्छे लाइव स्टेज परफॉर्मर्स में से एक माना जाता है। वह गांव के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। 8 मार्च को चमकीला को कार से बाहर निकलते ही गोलियों से छलनी कर दिया गया था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here