मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इराक में मंगलवार की रात शादी के एक समारोह में आग लगने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से अधिक घायल हो गए। इराक मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने बताया कि उत्तरी निनवे प्रांत में एक शादी समारोह में ये हादसा हुआ है।
आप को बता दे , निनवे प्रांत के अल-हमदानियाह में एक मैरिज हॉल में आग लगने से 100 लोगों के मरने और 150 से अधिक लोगों के झुलसने की पुष्टि की गई है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, शादी में आतिशबाजी के दौरान आग लगने की आशंका जताई गई है। घटना राजधानी बगदाद के उत्तर-पश्चिम में लगभग 335 किमी (205 मील) दूर उत्तरी शहर मोसुल के पास की है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



