मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के रियल एस्टेट डेवलपर अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड और उसकी समूह कंपनियों की तलाशी ली है। कल दिल्ली और गुरुग्राम में कंपनी के निदेशकों, प्रमोटरों और संबंधित संस्थाओं से जुड़े 10 परिसरों पर तलाशी ली गई। इस दौरान निदेशालय ने लगभग 6 करोड़ 30 लाख रुपये नकद और लगभग 7 करोड़ 50 लाख रुपये की चांदी और महंगी घड़ियां जब्त कीं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह जांच दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज कई प्राथमिकी और गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय द्वारा दायर शिकायत के आधार पर की जा रही है। समूह पर 19 हजार से अधिक मकान खरीदारों को आवासीय और व्यावसायिक इकाइयां समय पर न देने और 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि लेने का आरोप है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



