मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कल संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख से मुलाकात की। यह मुलाकात तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता से पहले हुई। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी से मुलाकात की। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि वे ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी से भी मिलेंगे, जो आज जिनेवा में अमेरिका-ईरान वार्ता की मेजबानी कर रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने संकेत दिया कि तेहरान परमाणु मुद्दे पर समझौता करने के लिए तैयार हो सकता है, लेकिन वह अमेरिका के नेतृत्व में लगाए गए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों में ढील चाहता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



