मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्पेन ने ईरान पर हमलों में शामिल अमेरिकी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इससे पहले स्पेन ने संयुक्त रूप से संचालित सैन्य ठिकानों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया था। इस कदम से अमेरिका के सैन्य विमानों को पश्चिम एशिया के लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए स्पेन के हवाई क्षेत्र को छोड़कर वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा। हालांकि, यह प्रतिबंध आपातकालीन स्थितियों पर लागू नहीं होगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पेन के वित्त मंत्री कार्लोस कुएर्पो ने कहा कि यह कदम स्पेन सरकार के उस निर्णय के अनुरूप है, जिसके अंतर्गत स्पेन एकतरफा और अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध में शामिल नहीं होगा। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों का विरोध करते हुए इसे अवैध बताया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



