ईरान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के चलते ब्रिटेन ने अपना दूतावास अस्थायी रूप से किया बंद

0
85
ईरान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के चलते ब्रिटेन ने अपना दूतावास अस्थायी रूप से किया बंद

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन ने ईरान में विरोध प्रदर्शनों पर हिंसक कार्रवाई के बाद बढ़ते तनाव और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति का हवाला देते हुए तेहरान में अपना दूतावास अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और सभी राजनयिक कर्मचारियों को वापस बुला लिया है। ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने इस कदम की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने तेहरान में ब्रिटिश दूतावास को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और अब यह अन्‍य स्‍थान से काम करेगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब क्षेत्रीय अस्थिरता चरम पर है और ऐसी खबरें हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ईरान पर संभावित सैन्य हमलों पर विचार कर रहे हैं। ब्रिटेन की यह घोषणा अमेरिका द्वारा कतर के अल उदैद वायु अड्डे से अपने कुछ कर्मियों को निकालने के निर्णय के बाद आई है। ये पश्चिम एशिया में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है। इससे पहले, ईरान में अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी थी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here