मप्र: बाबा महाकाल के मंदिर में अत्याधुनिक अन्न क्षेत्र का लोकार्पण बुधवार को किया जाएगा। यह अन्न क्षेत्र बनकर लगभग तैयार हो गया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस अन्न क्षेत्र को बनाने की लागत 27 करोड़ बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इस अन्न क्षेत्र में हर दिन करीब 1 लाख श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पाएंगे। इस अन्न क्षेत्र का संचालन महाकाल मंदिर समिति द्वारा किया जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस अत्याधुनिक तकनीक वाले अन्न क्षेत्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को सुबह 11 बजे करेंगे। इस अन्न क्षेत्र में बाबा महाकाल के दर्शन करने आये श्रद्धालुओं के लिए निः शुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



