उज्जैन : सीएम यादव ने 552.38 करोड़ रूपए लागत की शिक्षा एवं धार्मिक पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन-लोकार्पण किया

0
76
उज्जैन : सीएम यादव ने 552.38 करोड़ रूपए लागत की शिक्षा एवं धार्मिक पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन-लोकार्पण किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज उज्जैन में आयोजित ‘सांदीपनि अलंकरण समारोह-2026’ में शामिल हुए और 552.38 करोड़ रूपए लागत की शिक्षा एवं धार्मिक पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर डॉ. मोहन यादव ने 78.75 करोड़ रूपए लागत से महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर, 12.70 करोड़ रूपए लागत से माधव विज्ञान महाविद्यालय परिसर एवं तीन पुस्तकालय भवनों के निर्माण कार्य तथा 453.40 करोड़ रूपए लागत से श्री कालभैरव मंदिर, श्री मंगलनाथ मंदिर एवं महर्षि सांदीपनि आश्रम के विकास एवं विस्तार परियोजना का भूमिपूजन किया। साथ ही उन्होंने 7.53 करोड़ रूपए लागत से निर्मित माधव विज्ञान महाविद्यालय के नवीन प्रयोगशाला भवन एवं बैरियर-फ्री कार्य का लोकार्पण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए तथा एआई आधारित ‘स्विफ्ट पाल (Swift PAL)’ परियोजना का शुभारंभ कर शिक्षा में नवाचार को नई दिशा दी।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here