CM धामी ने रूड़की में भाजपा कार्यालय का किया भूमि पूजन में प्रतिभाग किया। मीडिया की माने तो, इस अवसर पर उन्होंने रूड़की क्षेत्र के लिए तीन घोषणाएं की। CM ने इस अवसर पर घोषणा की कि रूड़की के पठानपुरा से आदर्श नगर पैट्रोल पम्प तक आर.सी.सी. नाला का निर्माण कार्य किया जाएगा। रुड़की के मेन हाईवे से कान्हापुर तक बी.एम. एस.डी.बी.सी. द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। रुड़की के सोलानीपुरम की आन्तरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क व नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, CM धामी गुरूवार को रुड़की पहुंचे। CM के रुड़की पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। CM धामी ने यहां भाजपा के जिला कार्यालय का पूजा पाठ के साथ शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज लंबे समय बाद भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन शिलान्यास हुआ है। 9 महीने में ये पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। CM धामी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। जिसने भारत के गौरव को बढ़ाने का काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में नेता नहीं बल्कि विचारधारा बड़ी होती है। भाजपा आज पूरी दुनिया का सबसे बड़ा दल बन चुका है। मीडिया सूत्रों की माने तो, CM धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में राष्ट्र निर्माण और देश पहले स्थान पर रहा है। देश में भाजपा का लगातार विस्तार हो रहा है और इसका कारण पार्टी के कार्यकर्ता हैं। PM मोदी के आहवान पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को कामयाब करना है। आज पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। देश के PM मोदी का विश्व के देशों में सम्मान बढ़ा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया PM मोदी का स्वागत कर रही है। PM मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें