उत्तराखंड : जल विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक की मौत और तीन के घायल होने की खबर

0
84
उत्तराखंड : जल विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक की मौत और तीन के घायल होने की खबर
Image Source : ANI

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के देहरादून जिले के सहसपुर पुलिस थाना क्षेत्र के बैरागीवाला इलाके में पानी के विवाद को लेकर दो अलग-अलग समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए । यह झड़प शनिवार देर शाम को शुरू हुई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहरादून के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पंकज गैरोला ने बताया कि एक समुदाय के सदस्यों ने कथित तौर पर दूसरे समुदाय के सदस्यों पर धारदार हथियारों और हथौड़ों से हमला किया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एएसपी ने बताया कि पीड़ितों में से एक ने बाद में चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस घटना से इलाके में तनाव पैदा हो गया है, जिसके चलते कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। अतिरिक्त एसपी ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here