उत्तराखंड: सीएम धामी ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चयनित 200 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

0
180
उत्तराखंड: सीएम धामी ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चयनित 200 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए
Image Source : @pushkardhami

उत्तराखंड: मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान के तहत ‘नियुक्ति पत्र वितरण समारोह’ के दौरान उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चयनित 200 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने बताया कि उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा कुल 1376 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। सीएम धामी ने सभी को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं भी दी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने कहा कि, “पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में अधिक से अधिक युवाओं को रोज़गार प्रदान करने की दिशा में उत्तराखण्ड भी तीव्र गति से कार्य कर रहा है। हमारी सरकार रोज़गार के साथ ही प्रत्येक प्रदेशवासी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु कृतसंकल्पित है।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here