मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में युवा अग्निवीर संवाद कार्यक्रम में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने बताया कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा, जहां ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ की स्थापना की जाएगी। यह सेल अग्निवीरों के मार्गदर्शन, कौशल विकास, पुनर्वास एवं रोजगार के अवसरों का प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करेगा। साथ ही, पूर्व सैनिकों एवं अग्निवीरों को होमस्टे तथा स्वरोजगार योजनाओं में विशेष अनुदान और प्राथमिकता भी प्रदान की जाएगी। सीएम धामी ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी सरकार पहले ही अग्निवीरों को राज्य की सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दे चुकी है। हमारा संकल्प है कि राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण दायित्व निभाने वाले प्रत्येक अग्निवीर को सेवा के बाद भी सम्मानजनक अवसर, आत्मनिर्भर भविष्य और सशक्त जीवन का मजबूत आधार मिले।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित युवाओं, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं मातृशक्ति का आत्मीय स्नेह, उत्साह और विश्वास अभिभूत करने वाला रहा। आप सभी का यह अपार स्नेह एवं समर्थन ही हमें देवभूमि और राष्ट्रसेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की निरंतर प्रेरणा देता है।” इस अवसर पर माननीय दायित्वधारी कर्नल अजय कोठियाल, केसी, एससी, वीएसएम (सेवानिवृत्त) और विधायक बृज भूषण गैरोला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



