मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में 17 करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुण्डीर की स्मृति में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी शामिल है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करने के साथ ही जनसुविधाओं के विस्तार में मील का पत्थर साबित होंगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी सरकार उत्तराखंड के समग्र एवं संतुलित विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही जनाकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



