उत्तराखंड : सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल में विज्ञान संग्रहालय का किया अनावरण

0
73
उत्तराखंड : सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल में विज्ञान संग्रहालय का किया अनावरण
Image Source : @pushkardhami

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पौड़ी गढ़वाल जिले के अपने दौरे के दौरान श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित आधुनिक जिला विज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “पौड़ी गढ़वाल में साइंस म्यूजियम का उद्घाटन करने के साथ ही साइंस सिटी का अवलोकन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े विभिन्न नवाचारी मॉडलों की जानकारी प्रस्तुत की गई, जो उनकी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक क्षमता का परिचायक है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रदेश में विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमारा लक्ष्य युवाओं को भविष्य की उभरती तकनीकों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, क्वांटम फिजिक्स, मशीन लर्निंग और अन्य आधुनिक क्षेत्रों से जोड़कर उन्हें वैश्विक स्तर की चुनौतियों एवं अवसरों के लिए तैयार करना है। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री राजकुमार पोरी जी, महंत दिलीप रावत जी भी उपस्थित रहे।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here