उत्तराखंड : सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया शुभारंभ

0
92
उत्तराखंड : सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया शुभारंभ

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मान्यता प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदीप बत्रा, विधायक उमेश शर्मा काऊ भी उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी नेबताया कि अल्पसंख्यक संस्थानों में प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम को लागू करना शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि यह आवश्यक है कि प्रदेश के सभी बच्चों को समान, गुणवत्तापूर्ण एवं राष्ट्रहित पर आधारित शिक्षा प्राप्त हो। कट्टरपंथ और अलगाववादी विचारधारा को बढ़ावा देने वाली शिक्षा कभी भी किसी राष्ट्र के कल्याण, प्रगति और एकता का आधार नहीं बन सकती। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का विकास करना है, ताकि वे विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय एवं सकारात्मक योगदान दे सकें।

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here