उत्तराखंड : सीएम धामी ने ‘लाभार्थी सम्मेलन’ में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया

0
84
उत्तराखंड : सीएम धामी ने 'लाभार्थी सम्मेलन' में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी सम्मेलन’ में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर लाभार्थियों ने सीएम धामी से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों और अनुभवों को साझा किया। सीएम धामी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी सरकार ने राज्य में उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को समाप्त कर राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया है, जिससे आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने कल एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक विनोद चमोली, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं दायित्वधारी दिनेश अग्रवाल, देहरादून नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल सहित पार्टी के सम्मानित पदाधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here