मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले की एक प्राकृतिक गुफा में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर रुबानी उर्फ अबू माविया सहित दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। दोपहर के आसपास सुरक्षा बलों ने गुफा पर धावा बोला तो कई जोरदार धमाकों की आवाज आई। एक आतंकी का शव गुफा के मुहाने पर तथा दूसरा गहराई में पाया गया।
आप को बता दे, कल शाम रामनगर-बसंतगढ़ क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में सेना, पुलिस एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने गहन तलाशी अभियान में आतंकवादियों का पता लगाया था जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई। सेना ने 20 घंटे से अधिक चले इस अभियान को सफलतापूर्वक समाप्त घोषित किया है तथा क्षेत्र में निगरानी जारी रखी जा रही है।
Image source: IANS
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



