उपराष्ट्रपति आज बंगलुरू में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय, खेल का उद्घाटन करेंगे

0
228

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू आज बंगलुरू में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय के खेलों का उद्घाटन करेंगे। कोविड के बाद खेलों का य़ह सबसे बड़ा आयोजन होगा। उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्बई भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंगलुरू में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक ट्वीट में कहा कि इन खेलों से युवा खेल प्रतिभाओं को विकसित करने में मदद मिलेगी। केन्द्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि इन खेलों मं 190 विश्वविद्यालयों के लगभग 3900 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए जो प्लेटफार्म तैयार किया है, ये बहुत ही सफल प्रयोग रहा है। चाहे वो खेलो इंडिया युथ गेम्स हो या खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स हो, हमारा भी प्रयास है कि हमारे जो विद्यार्थी हैं जब कॉलेजेज में, प्रोफेशनल कॉलेजेज में, यूनिवर्सिटीज में जाते हैं तो खेलों को छोड़े न, उसको आगे बढ़ें और अपने प्रतिभा को दिखाव करें। भारत के लिए भी मेडल जीतें।

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here