उपराष्ट्रपति ने अपनी पत्‍नी ऊषा नायडू के साथ प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया

0
220

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अपनी पत्‍नी ऊषा नायडू के साथ आज नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्‍होंने द़ृश्‍य- श्रव्‍य प्रस्‍तुतियों के माध्‍यम से भारत की वर्तमान यात्रा का अवलोकन किया। श्री नायडू ने संग्रहालय में करीब डेढ घंटा बिताया।
इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि यह संग्रहालय हमें देश की सफल लोकतांत्रिक यात्रा और सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का व्‍यापक अनुभव कराता है, जिससे देश के प्रत्‍येक नागरिक में गर्व का भाव उत्‍पन्‍न होता है। श्री नायडू ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा कि प्रधानमंत्री संग्रहालय हमारे राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व में विविधता को दर्शाता है, जो हमारे लोकतंत्र के लिए अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण है। उपराष्‍ट्रपति ने संग्रहालय भ्रमण का अनुभव सोशल मीडिया पर भी साझा किया और लोगों को संग्रहालय देखने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री संग्रहालय इस वर्ष 14 अप्रैल को आम जनता के लिए खोल दिया गया था।

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here