उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राज्यसभा के नवनिर्वाचित/नामित सदस्यों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘प्रारंभ’ का किया उद्घाटन

0
86
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राज्यसभा के नवनिर्वाचित/नामित सदस्यों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम 'प्रारंभ' का किया उद्घाटन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आज राज्यसभा के नवनिर्वाचित/नामित सदस्यों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘प्रारंभ’ का उद्घाटन किया तथा सदस्यों के विजन और जिम्मेदारियों को रेखांकित करते हुए मुख्य भाषण दिया। सार्थक संसदीय भागीदारी का आह्वान करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, “बहस, चर्चा या यहां तक ​​कि व्यवधान भी – इनका नतीजा हमेशा किसी फैसले के रूप में निकलना चाहिए।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वस्थ बहस लोकतंत्र को मजबूत करती है, जबकि रचनात्मक सहयोग देश को आगे बढ़ाता है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बात पर जोर देते हुए कि सदन में बिताया गया हर दिन, हर घंटा, हर मिनट और हर सेकंड लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए, उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि वे जानकारीपूर्ण बहस, सदन के नियमों और प्रक्रियाओं का सम्मान करके तथा प्रश्नकाल और शून्यकाल का प्रभावी ढंग से उपयोग करके सदन की सर्वोच्च परंपराओं को बनाए रखें।

News Source : Social Media

Image Source : X @VPIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here