उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज से 31 अगस्त तक तमिलनाडु, कर्नाटक, केरलम और लक्षद्वीप के दौरे पर रहेंगे

0
89
19 से 21 जून तक उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन लद्दाख का करेंगे दौरा

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज से 31 अगस्त, 2026 तक तमिलनाडु, कर्नाटक, केरलम और लक्षद्वीप के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वे शिक्षा, सार्वजनिक सेवा, सांस्कृतिक विरासत, उद्योग-अकादमिक सहयोग, मत्स्य ग्रहण से जुड़ी जागरूकता और कई प्रमुख सार्वजनिक समारोहों में भाग लेंगे। 29 अगस्त को वे तमिलनाडु के इरोड में कोंगू वेल्लालर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ट्रस्ट (केवीआईटीटी) के संस्थापक दिवस समारोह में शामिल होंगे और बाद में वे बेंगलुरु में विधानसौधा में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रामकृष्ण हेगड़े के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त को उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन केरलम पहुंचेंगे, जहां वे अलाप्पुझा में लियो XIII हायर सेकेंडरी स्कूल में केरल कौमुदी की 115वीं वर्षगांठ समारोह से भाग लेंगे। इसके बाद वे पथानामथिट्टा में अरनमुला जल महोत्सव 2026 का उद्घाटन करेंगे और तिरुवनंतपुरम में ओणम से जुड़े एक प्रमुख सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन करेंगे। 31 अगस्त को वे लक्षद्वीप के अगत्ती में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे। उपराष्ट्रपति 31 अगस्त को ही फिर केरलम लौटकर कोच्चि में राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसईटी) के रजत जयंती समारोह तथा कॉन्फ्लुएंस 3.0 उद्योग-अकादमिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

News Source : Social Media

Image Source : X @VPIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here