उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कोंगू वेल्लालर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ट्रस्ट में ‘फाउंडर्स डे’ समारोह में भाग लिया

0
78
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कोंगू वेल्लालर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ट्रस्ट में 'फाउंडर्स डे' समारोह में भाग लिया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज पेरुंदुरई, इरोड स्थित कोंगू वेल्लालर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ट्रस्ट में ‘फाउंडर्स डे’ समारोह में भाग लिया और ‘अरीवुकुडम’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर तमिलनाडु और केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एम. एम. सुंदेश, केवीआईटी ट्रस्ट के चेयरमैन देवराजन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संस्थापकों की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए और यह देखते हुए कि केवीआईटी संस्थानों के माध्यम से लगभग एक लाख लोगों ने शिक्षा प्राप्त की है, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शिक्षण संस्थानों से आग्रह किया कि वे बुनियादी शिक्षा से आगे बढ़कर अनुसंधान, नवाचार और वैश्विक ज्ञान सृजन की दिशा में आगे बढ़ें। इस मौके पर एंकर इंडस्ट्रीज और अरिवुकूडम रिसर्च पार्क के बीच कई एमओयू का आदान-प्रदान भी किया गया। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कोंगु इंजीनियरिंग कॉलेज के टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर द्वारा आयोजित एक प्रदर्शनी का भी दौरा किया, जिसमें इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स और तकनीकी समाधान दिखाए गए थे।

News Source : Social Media

Image Source : X @VPIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here