आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में दिल्ली नेशनल हाईवे पर शनिवार को भीषण हादसा हो गया। यहा एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार 5 लोगों की मौत की हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना सिकंदरा हाईवे स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर भगवान टाकीज चौराहे की है। यहां एक ऑटो रिक्शा सवारियां लेकर भगवान टॉकीज की तरफ जा रहा था। गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर ट्रक ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से आटो रिक्शा सवार 5 लोगों की मौत हो गई, इससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं, दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। हालांकि अभी पुलिस ने मृतक संख्या की पुष्टि नहीं की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही ऑटो में फंसे शवों को बाहर निकाला। इस दौरान नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



