उप्र: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत की खबर

0
106

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। वहीं, जब वह बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here