उप्र : प्रतापगढ़ में ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 2 की मौत की खबर

0
142

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित रानीगंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। जिसमें मोटर साइकिल सवार 2 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भांगीपुर के दो बाइक सवार लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर गोलिया गांव के निकट तेज रफ्तार से जा रहे थे तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मीडिया की माने तो, घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने 2 को मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल को प्रयागराज के अस्पताल में भेजा गया है। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here