उप्र : बुलंदशहर में बारातियों से भरी बस ने राहगीरों को मारी टक्‍कर, 3 की मौत की खबर

0
252

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा हुआ। बारातियों से भरी बस ने सड़क किनारे खड़े दो सगे भाइयों समेत पांच युवकों को रौंद दिया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, बारात बुलंदशहर के पहासू से आ रही थी और छतारी के कमौना स्थित फार्म हाउस जा रही थी। बस की रफ्तार तेज होने के कारण कामौना गांव के पास बस अनियंत्रित हो गई। वहीं सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को तेज़ रफ़्तार बेकाबू बस ने अपना शिकार बना लिया। जिसके बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सड़क हादसे को अंजाम देने वाली बस को कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले आई।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here