उप्र: रामनगरिया मेले में लगी भीषण आग, 7 लोग झुलसे

0
272

फर्रुखाबाद में पांचाल घाट पर मेला श्रीराम नगरिया में गुरुवार की देर रात कल्पवा​सियों के ​शिविर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। मेले में मौजूद दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। जिसके करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया।​ आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, आग में करीब 7 श्रद्धालु झुलस गए और 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। मेले में झुलसे सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनसार, आग की चपेट में आने से सात कल्पवासी झुलस गए। इनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया। आग से झुलसी महिला समेंत तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल लोहिया से हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार सिंह व एसपी विकास कुमार ने जिला अस्पताल लोहिया पहुंचकर आग से झुलसे मरीजों से घटना के संबंध में जानकारी ली। जिसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मेला श्रीराम नगरिया में लगी आग का स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here