उप्र : लखीमपुर खीरी से BJP विधायक अरविंद गिरि का हार्ट अटैक से हुआ निधन

0
240

उप्र : लखीमपुर खीरी से BJP विधायक अरविंद गिरि का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अरविंद गिरि सुबह लखनऊ मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विट कर विधायक अरविंद गिरि के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अरविंद गिरि के बड़े भाई मधुसूदन गिरि ने उनके निधन की पुष्टि की है और कहा कि लखनऊ जाते समय सिधौली के पास उनको अचानक से हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और इसके बाद हमारे परिवार के लिए यह दुखद खबर सामने आई। 1958 में जन्मे अरविंद गिरी छात्र राजनीति से सियासत में आए थे। मीडिया की माने तो, साल 2022 में ज़िले के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट से पांचवीं बार वे विधायक बने। अरविंद गिरी 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे। इसके पहले वे समाजवादी पार्टी से तीन बार विधायक रह चुके थे।

 

 

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here