उप्र: लोकसभा चुनाव से पहले आज PM मोदी अपने संसदीय क्षेत्र को देंगे उपहार

0
100

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से पहले काशी की जनता को कई परियोजनाओं की सौगात देने काशी पहुंचे प्रधानमंत्री शुक्रवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह चुनावी आगाज भी करेंगे। मोदी तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे व दो जनसभाएं करेंगे। विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही आस्था के प्रमुख केंद्र सीर गोवर्धन में संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता सभागार में संसद संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। पूर्वाह्न 11:15 बजे प्रधानमंत्री संत गुरु रविदास जन्मस्थली पर पूजा और दर्शन करेंगे। पूर्वाह्न 11:30 बजे, प्रधानमंत्री श्री संत गुरु रविदास की 647वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 1:45 बजे, प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे, जहां वह वाराणसी में 13100 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here